Delhi Free Bus Pass kaise banaye | Delhi Free Bus Pass Yojana के लिए अप्लाई करे। दिल्ली फ्री बस पास कैसे बनेगा। Delhi Free Bus Pass banaye | दिल्ली फ्री बस पास कैसे बनाये | Delhi Free Bus Pass Yojna | दिल्ली फ्री बस पास योजना 2022 | delhi free bus pass for labour card | Delhi Free Bus Pass Yojana 2022
Delhi Free Bus Pass kaise banaye : दोस्तों जैसा कि आप सभी जानते हैं कि दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली में निर्माण श्रमिकों के लिए हाल ही में दिल्ली फ्री बस पास योजना लाई गई है, जिसके तहत श्रमिकों को बस पास प्रदान किया जाएगा। ताकि उन्हें डीटीसी और दिल्ली में चल रही क्लस्टर बसों में सफर फ्री मिल सके। और दिल्ली में पहले से ही महिलाओ के लिए दिल्ली की बसों में सफर को दिल्ली सरकार द्वारा फ्री कर दिया गया है।

Delhi Free Bus Pass Yojana के लिए अप्लाई करे।
योजना : | दिल्ली फ्री बस पास योजना |
योजना की शुरुआत : | 4 मई 2022 |
लाभार्थी : | निर्माण श्रमिकों के लिए डीटीसी फ्री बस पास |
लाभ : | दिल्ली की डीटीसी और क्लस्टर बसों में यात्रा के लिए मुफ्त बस पास |
आवेदन की प्रक्रिया : | ऑफलाइन या ऑनलाइन दोनों प्रकार से बना सकते है। |
ऑनलाइन आवेदन के लिए | http://www.dtcpass.delhi.gov.in/ |
यह योजना दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने 4 मई 2022 से शुरू की है। सरकार का कहना है कि इस सुविधा से दिल्ली के लगभग 10 लाख पंजीकृत श्रमिक लाभान्वित होंगे और उन्हें प्रति माह लगभग 1500-1600 की बचत होगी। , जिससे उन्हें आर्थिक राहत भी मिलेगी।

दिल्ली फ्री बस पास योजना का कौन-कौन लाभ उठा सकता है ?
यह योजना निर्माण श्रमिकों के लिए लाई गई है लेकिन साथ ही निर्माण स्थल पर काम करने वाले निम्नलिखित मजदूर भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
- बेलदार
- मिस्त्री
- बढ़ई
- प्लंबर
- इलेक्ट्रिशन
- गार्ड
- वेल्डर
- आदि अन्य मज़दूर जो निर्माण की जगह पर कार्य करते है।
दिल्ली फ्री बस पास के फायदे।
- मजदूरों के आने जाने के किराये में सीधे-सीधे 1000 से लेकर 1500 रूपये तक की बचत।
- दिल्ली के लगभग 10 लाख पंजीकृत श्रमिक उठा सकेंगे इस योजना का लाभ।
- पास बनवाने के लिए आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है, आप दिल्ली बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड द्वारा शुरू किए जा रहे 34 रजिस्ट्रेशन बूथों पर या डीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
- त्रैमासिक यानी हर तीन महीने में पास बनता है, हर महीने पास बनाने की कोई झंझट नहीं।
- दिल्ली में पहले से ही महिलाओं के लिए बस यात्रा फ्री कर दी गयी है। ऐसे में दिल्ली में दिल्ली फ्री बस पास योजना लाकर दिल्ली के निर्माण कार्य स्थल के लोगों को बहुत बड़ी रहत प्रदान करी है।
Delhi Free bus Pass के लिए पात्रता।
- आवेदक दिल्ली का पंजीकृत मजदूर होना चाहिए।
- लेबर कार्ड एक वर्ष या उससे अधिक पुराना होने चाहिए।
Delhi Free bus Pass के लिए आवश्यक दस्तावेज।
- लेबर कार्ड की फोटो कॉपी
- आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
Delhi Free Bus Pass kaise banaye दिल्ली फ्री बस पास के लिए ऑनलाइन आवेदन करे
आप निचे दिए प्रोसेस को ध्यान से देखे और अपना दिल्ली फ्री बस पास बनाये।
Step#1. दिल्ली फ्री बस पास बनाने के लिए डीटीसी की वेबसाइट https://dtcpass.delhi.gov.in/apply पर जाए।
Step#2. अब आप को निचे दिए इमेज की तरह चेक बॉक्स पर क्लिक करना है।

Step#3.अब आपको एक फॉर्म दिखाई देगा जिसमें आपको अपना विवरण जैसे नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, पता, मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।

Step#4 अब यहां पर आपको अपने लेबर कार्ड की डिटेल जैसे उसका रजिस्ट्रेशन नंबर और लास्ट वैलिड डेट देनी होगी और फिर आपको अपने लेबर कार्ड की फोटो jpag या jpag फाइल फॉर्मेट में अपलोड करनी होगी जिसका साइज 20 से ज्यादा और 150KB से कम हो और उसके बाद कि आपको अपना पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करना है, इसका साइज 20kb से अधिक और 50 kb से कम होना चाहिए और आपको दिए गए निर्देशों के अनुसार फोटो अपलोड करनी होगी, अन्यथा आपका पास भी खारिज हो सकता है।
अब आपको कॅप्टचा कोड डालना है और सबमिट बटन पर क्लिक करना है।

Step#5. आप आपके द्वारा भरे गए फॉर्म का प्रीव्यू आपको दिखाई देगा अब आपको निचे स्क्रॉल करना है और और सेंत ओटीपी पर क्लिक करे।

Step#6.अब आपके फ़ोन पर एक ओटीपी आएगा इसे ओटीपी बॉक्स में डाले और सबमिट बटन पर क्लिक करे।

Step#7.सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक्नॉलेजमेंट स्लिप खुल जाएगी जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं। यहाँ आपका दिल्ली फ्री बस पास बनाने की प्रक्रिया समाप्त होती है।
यह भी देखे :
दिल्ली लेबर कार्ड ऑनलाइन अप्लाई
दिल्ली लेबर कार्ड स्टेटस कैसे चेक करें।
FAQ on Delhi Free Bus Pass banaye
Delhi Free Bus Pass Yojana 2022 क्या है ?
इस योजना के तहत दिल्ली में कंस्ट्रक्शन साइट के कामगारों को डीटीसी और क्लस्टर बस पास नि:शुल्क मुहैया कराए जाएंगे, ताकि कामगार मुफ्त में यात्रा कर सकें।
दिल्ली मुफ्त बस पास कैसे बना सकते है ?
आप इसे ऑनलाइन डीटीसी की वेबसाइट पर जाकर या ऑफलाइन दिल्ली बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड द्वारा शुरू किए जा रहे 34 रजिस्ट्रेशन बूथों पर जाकर भी बना सकते है। Delhi Free Bus Pass kaise banaye इसके लिए हमारा पूरा ब्लॉग आप पढ़ सकते है।
Delhi Free Bus Pass Yojana में एक बार में कितने महीने का पास बनता है ?
दिल्ली फ्री बस पास योजना के लिए फ्री बस पास आप तीन महीने का बना सकते है।
दिल्ली फ्री बस पास योजना 2022 को किसने लागू किया?
दिल्ली फ्री बस योजना का सुभारम्भ दिल्ली के उपमुखयमंत्री श्री मनीष सिसोदिया जी ने 4 मई 2022 को की और यह 4 मई से 2022 से लागू हो गया।
दिल्ली फ्री बस पास योजना का लाभ कौन कौन उठा सकता है ?
दिल्ली फ्री बस पास योजना का लाभ बेलदार, मिस्त्री, बढ़ई, प्लंबर, इलेक्ट्रिशन, गार्ड, वेल्डर, आदि अन्य मज़दूर जो निर्माण की जगह पर कार्य करते है उठा सकते है। delhi free bus pass for labour card
आशा करता हूँ की आपको ये ब्लॉग (Delhi Free Bus Pass kaise banaye )पसंद आया होगा अगर इस ब्लॉग से आपको मदद मिली हो तो कमेंट कर के अवश्य बताएं धन्यवाद आपका दिन शुभ हो।
Dear Admin Sir,
Your Great Job Sir, I am very impressed your work, Your website is too beautiful, So I daily visited your website. Dear Sir, I thought that you are my best teacher and I thought learn many things.
Your article labour card free bus pass yojana 2022 is very informational and useful .
Thank You Sir !
thank you very much and wish you all the best
Kejriwal ji ne bahut accha kadam uthaya hai